पिथौरागढ़ : एक आरोपी को घर से किया गिरफ्तार
वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान, डीडीहाट में थाना दिवस

नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के खिलाफ न्यायालय में वाद विचाराधीन था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेक लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक भुवन आर्या, हेड कांस्टेबल संजीव, कांस्टेबल शेखर बुदियाल द्वारा वारंटी आरोपी संजय कुमार निवासी सिलपाटा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध शराब तस्करी के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इधर कोतवाली डीडीहाट में प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में थाना दिवस आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने गए, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







