PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : किरण बिष्ट समेत छह विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

एलएसएम कैंपस की विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित समन्वयक

एलएसएम कैंपस की विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (एसटीईएम) समन्वयक किरण बिष्ट और कैंपस के छह मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिनव कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नव उद्यम की परिकल्पना के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

 

देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल द्वारा किरण बिष्ट समेत विद्यार्थियों कृष पांडेय, मनीष नाथ, कनिष्का ठाकुर, प्रिंसी इज्रवाल, प्रज्ञा जोशी और एक अन्य विद्यार्थी को सम्मान प्रदान किया गया। कैंपस प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों का यह सम्मान उनकी नवाचार क्षमता, तकनीकी सोच और उद्यमिता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

 

इस उपलब्धि से कैंपस में खुशी और गौरव का माहौल है। कैंपस के निदेशक डा. हेम चंद्र पांडेय, डा. डीके उपाध्याय सहित संकाय सदस्यों ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी नवाचार, अनुसंधान और नव उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते