पिथौरागढ़ : दौला क्षेत्र में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग
सार्वजनिक स्थलों पर नशे में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई, गुमशुदा मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर नशा करके हुड़दंग मचाने, गंदगी फैलाने तथा शांति-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व उप निरीक्षक ललित डंगवाल व पुलिस टीम द्वारा देर सायं दौला क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाने, नागरिक सुविधाओं को बाधित करने तथा आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने जैसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही सभी व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियाँ न दोहराने हेतु सख्त हिदायत दी। पुलिस ने कहा है कि समय-समय पर ऐसे चेकिंग अभियानों को और भी सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा, ताकि आमजनमानस सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव कर सकें।
गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गैठना निवासी उमेश सिंह बिष्ट द्वारा मोबाइल फोन खोने की शिकायत थाना जाजरदेवल में दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से मालिक को सौंप दिया। जिसको लेकर मोबाइल स्वामी ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







