पिथौरागढ़ : हरीश को अध्यक्ष और त्रिलोक को सचिव की जिम्मेदारी
पुंगराऊ महोत्सव समिति का गठन, आगामी 25 मार्च के बाद महोत्सव का आयोजन

पिथौरागढ़ के पांखू में एक बैठक का आयोजन कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 25 मार्च के बाद महोत्सव के आयोजन निर्णय लिया गया। इस मौके पर तैयारियों और महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए चर्चा करते हुए पुंगराऊं महोत्सव कमेटी की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसके लिए कै. हरीश सिंह कार्की को कमेटी का अध्यक्ष, कै. उमेद सिंह कार्की को उपाध्यक्ष, कै. पुष्कर बटकोरा को कोषाध्यक्ष, राजू कार्की को उप कोषाध्यक्ष, त्रिलोक कार्की को सचिव, केशर सिंह मेहरा और पंकज मेहरा को संयोजक को चुना गया। सतीश जोशी, विजेंद्र कार्की और कै. धन सिंह रावत को संरक्षक बनाया गया। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी चंचल कार्की और चंद्र सिंह कार्की को सौंपी गई। बैठक में महोत्सव को लेकर विचार विमर्श के बाद 25 मार्च के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व शिक्षकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपने- अपने सुझाव दिए। महोत्सव के सफल संचालन को लेकर गठित कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से गोंविंद बल्लभ जोशी, भगत सिंह बृजवाल, मदन कार्की, रवींद्र कार्की, कुंदन कार्की, कैलाश कुमार, विजेंद्र कार्की, राजू कार्की, भगत सिंह कार्की, मदन सिंह कार्की, कै.धन सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन समाज सेवी दिनेश आर्या द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।