पिथौरागढ़ : जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत
गोलीहाट में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में लोक निर्माण निरीक्षण भवन में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपाल आर्या को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गंगोलीहाट नगर प्रभारी इंद्र सिंह धानिक के प्रथम आगमन पर भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भूपाल आर्या ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र और जिले के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, जिला मंत्री रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, महामंत्री राकेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत लाल साह, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज पंत, प्रताप रावत, ग्रामीण महामंत्री भगवान बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दयाल कुमार, सोबन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान किशन राम, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







