पिथौरागढ़ : मुनस्यारी में पांच पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, तीन पद रहे रिक्त
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष सहित पांच पदों पर एक-एक प्रत्याशी के मैदान में होने से बिना मतदान के ही निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई। वहीं, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव और सांस्कृतिक सचिव पदों पर किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से ये पद रिक्त रह गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अमित कुमार टम्टा और मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने बताया कि पांच पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
अध्यक्ष पद पर भूपेश बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर कांता, संयुक्त सचिव पद पर खुशबू कोरंगा, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशी कोरंगा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कमलेश ढोकटी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. भारत सिंह, चंद्र प्रकाश आर्या, निधि मरौठिया, डॉ. उदय भान, डॉ. रितु, डॉ. रीता, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. चेतन चंद्र जोशी, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, प्रेमा पांडेय, गणेश सिंह, कैलाश देवली, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण बिष्ट और त्रिलोक राम सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







