पिथौरागढ़ : घाट के निकट टैक्सी वाहन के ब्रेक फैल
06 यात्री सवार, घाट चौकी पुलिस ने किया रेस्क्यू, सभी यात्री सुरक्षित

पिथौरागढ़- घाट मोटर मार्ग में यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रत होकर सड़क पर पलट गया, वाहन में छह यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घाट चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को रेस्क्यू किया और गंतव्य को रवाना किया। हादसे का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज घाट बैंड के पास धारचूला से सितारगंज की ओर जा रही एक टैक्सी का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल 06 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सोराडी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नंदन सिंह अधिकारी व टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके उपरांत सभी को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







