पिथौरागढ़ : दुकान से अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
नशे में वाहन चलाने वाले 04 गिरफ्तार, 67 के खिलाफ कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात नियमों व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार व सीओ सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी व मनोज जलाल, कांस्टेबल एसओजी विरेन्द्र यादव द्वारा चन्द्रभागा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक राकेश कुमार, निवासी ग्राम गिरदा, जिला बहराईच (उत्तरप्रदेश) हाल चन्द्रभागा ऐचोली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अस्कोट क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरेआम उत्पात मचाने पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक रमेश सिंह द्वारा त्रिभुवन सिंह निवासी सावली सेरा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक भगवान सिंह व सचिन कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डीडीहाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान व विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







