PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अंग्रेजी नाटक, अंग्रेजी भजन, देशभक्ति गीत पर बच्चों का प्रभावशाली प्रदर्शन

तपोपन विद्यास्थली में इंग्लिश कार्निवल की धूम

पिथौरागढ़ के तपोवन विद्यास्थली में एक सप्ताह से इंग्लिश कार्निवल का आयोजन जारी है। इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटक, अंग्रेजी भजन, देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण, डिबेट और स्टोरी टेलिंग के माध्यम से अपनी अंग्रेजी भाषा दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

ad

कार्यक्रम के पहले दिन दर्जा राज्य मंत्री गणेश भण्डारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्निवल का शुभारंभ किया और बच्चों को आशीर्वचन दिया। दूसरे दिन विद्यालय की संस्थापक अध्यापिका निमिशा माहेश्वरी, तीसरे दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, चौथे दिन निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पांचवें दिन प्रधानाचार्या भारती पाठक एवं अंतिम दिवस पर विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी निकिता भसीन, एक्टिविटी इंचार्ज प्रियंका धौनी, फ्लोर कोऑर्डिनेटर प्रतिभा दीक्षित एवं पुष्पा पंत, संगीत शिक्षक संदीप पांडे सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थापक मनोज कुमार जोशी ने सभी के अथक परिश्रम और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मैत्री जोशी, अपर्णा सामंत, निधि पाठक और तनिष्का द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते