CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

मुकदमों की प्रगति पर समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सोमवार को जनपद में पंजीकृत विभिन्न मुकदमों की विवेचनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में समस्त विवेचकों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए। इस दौरान एसपी ने प्रत्येक प्रकरण की अद्यतन प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

ad

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है, जिसके लिए विवेचक सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने गंभीर अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने व विवेचकों द्वारा अपने-अपने मामलों की प्रगति समय पर प्रस्तुत करने तथा महिला, बच्चों और कमजोर वर्ग से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग कर विवेचना की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाए। साथ ही पीड़ित पक्ष से निरंतर संपर्क में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अपराधों की रोकथाम और त्वरित जांच के लिए टीमवर्क एवं समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते