PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीते छह पदक

 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ चयन

24वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह पांगती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। बुधवार को विद्यालय में शिक्षिकाओं ने पदक विजेता छात्राओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में रोशनी रौतेला ने भाला फेंक और रोशनी टम्टा ने चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रियांशी चंद ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। तनुजा टम्टा ने चक्का फेंक और तारगोला फेंक में कांस्य पदक, जबकि यामिनी भैसोड़ा ने गोला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रोशनी रौतेला, रोशनी टम्टा, प्रियांशी चंद, तनुजा टम्टा और यामिनी भैसोड़ा का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता ऊधम सिंह नगर में आयोजित होगी। वहीं, वॉलीबॉल में संध्या मेहता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन चमोली के गोपेश्वर में किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला रावत, खेल एवं व्यायाम शिक्षिका लता मेहता, रुचि थपलियाल, हिमांशी बाफिला, दीपा चन्याल, हेमलता जोशी, निर्मला आर्या, महेश जोशी, दीपा जोशी और लक्ष्मण कार्की ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रधानाचार्य विमला रावत ने सभी पदक विजेताओं को आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते