पिथौरागढ़ : वनराजी समुदाय के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
सचिव ने दी आवश्यक जानकारियां

जिला जज व अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज रामलीला मैदान डीडीहाट में वनराजी (राजी जनजाति) समुदाय के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव मंजू देवी ने उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य वनराजी समुदाय को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों, विशेष रूप से वनराजी समुदाय को निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श और आवश्यक सहयोग प्रदान करता है।
कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, वनाधिकार कानून, बाल विवाह निषेध कानून और हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से समुदाय के लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







