PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आज सोमवार के मुकाबले

महिला व पुरूष विभिन्न भार वर्गो के 26 मुकाबले

38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत आज सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से महिला व पुरूष के विभिन्न भार वर्गो के 26 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 14 पुरुष और 12 महिला वर्ग के मुकाबले होने हैं।

महिला वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में – तमिलनाडु की एस दीपिका व उत्तर प्रदेश की कुसुम तथा चंडीगढ़ की रीतिका व दिल्ली की नीलम के मध्य मुकाबला होगा। 54 किग्रा भार वर्ग में शागोलसेम चानू मणिपुर व निलजाया अंग्मो लद्दाख, सुमन यादव गोवा व दिव्या पवार, मध्यप्रदेश, 57 किग्रा भार वर्ग – संगीता खोखर राजस्थान व मीनाक्षी भंसाली गुजरात, अपराजिता मनि उत्त्तर प्रदेश व सोवी जाजू मणिपुर,

 

60 किग्रा भार वर्ग – इ योगश्री कर्नाटक व सिमरनजीत कौर बाथ पंजाब, खुशी सिंह सेंगर मध्य प्रदेश व थोंगम कुंजरानी मणिपुर, 66 किग्रा भार वर्ग– सिया दिल्ली व संजू नागालैंड, श्रुतिशा रानी पाणिग्रही ओडि़शा व एम श्वेथा तमिलनाडू, 75 कि ग्रा भार वर्ग – राधिका एचआर कर्नाटक व विधि राकेश महाराष्ट्र, निशा कुमारी झारखंड व प्रांशु राठौर चंडीगढ़ शामिल हैं।

 

वहीं पुरुष वर्ग के 51 किग्रा भार वर्ग में, अनुराग कुमार मध्यप्रदेश व गौरव मजूमदार असम, विकास हरियाणा व जयसंदीप सिंह पंजाब, 57 किग्रा भार वर्ग – हिमांशु श्रीवास मध्यप्रदेश व राहुल कुमार जम्मू कश्मीर, विशाल कुमार पंजाब व एम उधय प्रकाश पांडिचेरी, 63.5 किग्रा भार वर्ग- हर्षवद्र्धन जोशी उत्त्तराखंड व हरिवंश तिवारी महाराष्ट्र, मोहम्मद फैजल शेख गुजरात व कोंडा पवन कल्याण तेलंगाना,

 

71 किग्रा भार वर्ग – हितेश गुलिया एसएससीबी व केर्लिंग वेनिया अरुणांचल प्रदेश, अनिरुद्ध प्रताप बुंदेला मध्यप्रदेश व एम प्रभु तमिलनाडु, 80 किग्रा भार वर्ग- अभिमन्यु हरियाणा व हिमांशु सोलंकी उत्त्तराखंड, संतोष बाराली डीएनएचडीडी व आलोक कुमार ओडि़शा, 92 किग्रा भार वर्ग – संपथ एमपी केरल व चेतन चौधरी हिमांचल प्रदेश, विशाल सैनी राजस्थान व कंवरप्रीत सिंह पंजाब, 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग– तरुण शर्मा राजस्थान व अमन सिंह बिष्ट मध्यप्रदेश, मुरली कुमार बिहार व मुहसिन मोहम्मद केरल के मध्य मुकाबला खेला जायेगा।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते