HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मेडिकल कॉलेज में इसी माह शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी, केंद्र कोटे की तीन सीटों पर दाखिला पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का संचालन जनपद में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

सीमांत जनपद में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और संचालन के लिए फैकल्टी की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इसी माह सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष में कुल 50 सीटें निर्धारित हैं। इनमें सात सीटें केंद्र कोटे और 43 सीटें राज्य कोटे की हैं। केंद्र कोटे की सात सीटों में से तीन पर प्रवेश हो चुका है, जबकि राज्य कोटे की 43 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

 

मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पिथौरागढ़ सहित आसपास के पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही भविष्य में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कॉलेज में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते