PithoragarhSportsUttarakhand News

13 अक्टूबर से होगा 11वां बिठौरिया कप, 16 स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा

18 अक्टूबर को ग्रासरूट फुटबॉल लीग में करीब 700 बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से 11वां बिठौरिया कप-नैनीताल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल इलेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक हल्द्वानी स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम में होगी, जिसमें हल्द्वानी और आसपास के विद्यालयों की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

 

यह जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 और 14 अक्टूबर को प्री-क्वार्टर फाइनल, 15 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल, 16 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 17 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 18 अक्टूबर को हल्द्वानी ग्रासरूट डेवलपमेंट फुटबॉल लीग आयोजित होगी।

 

इसमें विभिन्न फुटबॉल अकादमियों के बच्चे अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में करीब 700 बच्चों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।  आयोजन के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करना तथा जमीनी स्तर पर फुटबॉल को मजबूत करना है। दोनों आयोजनों का संचालन बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से किया जा रहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते