पिथौरागढ़ : घर से अचानक लापता हुई नाबालिग किशोरी
गुमशुदा को पुलिस ने किया बरामद, भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर से अचानक लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया और भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 सितंबर को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक किशोरी के परिजनों द्वारा एक तहरीर देते हुए बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से अचानक लापता हो गई जिसकी काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया।
उप निरीक्षक बबिता टम्टा द्वारा मामले की विवेचना प्रारम्भ की गई तथा जानकारी जुटाते हुए आरोपी सुनिल सिंह उर्फ सोनू, निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







