पिथौरागढ़ : गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी व गिरफ्तारी
गाली- गलौच व उत्पाद मचाने वाला हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष रावत, है0का0 जरनैल सिंह, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बडारी बाजार स्थित दुकान में शराब परोसने व बेचने वाले दुकान संचालक कुण्डल सिंह, निवासी बडारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत अभिषेक, निवासी मल्लगारखा द्वारा गाली गलौच कर उत्पात मचाए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक व पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को समझाया परन्तु कानून के आदेशों की अवहेलना करने पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाने वाले कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







