CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पड़ोसी बने हत्यारे: मारपीट के बाद शव जंगल में छिपाया

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के जौलजीबी क्षेत्र में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस रेखा देवी, निवासी भगतिरवा, ग्राम किमखोला ने कोतवाली जौलजीबी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 मार्च की शाम उनके पड़ोसियों बसंती देवी, उसके दो पुत्र रमेश सिंह और जनक सिंह तथा प्रदीप सिंह ने उनके पति कुन्दन सिंह रजवार के साथ लोहे की पाइप और लकड़ियों से मारपीट कर हत्या कर दी।

 

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन सुबह आरोपी शव को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए।

 

इसके बाद आरोपियों की तलाश और शव की बरामदगी के लिए सघन अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद आरोपियों प्रदीप सिंह, रमेश सिंह, जनक सिंह और बसंती देवी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मारपीट के दौरान कुन्दन सिंह की मौत हो गई थी।

 

घटना छिपाने के लिए उन्होंने शव को झिपुखोला गधेरे के जंगल में पत्थरों और मिट्टी से ढक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल से शव बरामद कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने मामले में धाराओं की वृद्धि करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, व महेश पन्त, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल महेश सिंह बोरा, ललित कुमार, मनोज मर्तोलिया व महिला होमगार्ड ज्योति ऐरी शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते