पिथौरागढ़ : नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने संभाली कमान, विकास में सहयोग की अपील
37 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्रहण की शपथ,
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड सभागार में बीते दिवस आयोजित हुए भव्य समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, जेष्ठ उप प्रमुख रविंद्र डसीला, कनिष्ठ उप प्रमुख कविता डोबाल और 37 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम यशवीर सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद ने कहा कि 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 117 ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे गंगोलीहाट को एक आदर्श विकासखंड के रूप में स्थापित किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, जेष्ठ उप प्रमुख रविंद्र डसीला, कनिष्ठ उप प्रमुख कविता डोबाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, बेरीनाग पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, खंड विकास अधिकारी नेहा कुमारी, हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही। संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी हेम पाठक ने किया, इधर दीपक उप्रेती, अल्मोड़ा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







