सुरक्षा में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही : स्कूल बसों की गहन चैकिंग
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चला अभियान

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों की चेकिंग को लेकर एक अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत
340 स्कूल वाहनों को चैक करते हुए 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, 01 सीज, 08 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल बसों पर व्यापक चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में डॉ. जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम व यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ बीते दिवस सुबह से ही स्कूल बसों के लिए गहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान जनपदभर में 340 स्कूल वाहनों को चैक किया गया, जिनमें 313 फिट एवं 27 वाहनों में अनियमितताएँ पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिनमें बिना फिटनेस, परमिट चल रहे वाहन 03, बिना बीमा 02, बच्चों को निर्धारित क्षमता से अधिक बैठाने पर 05, फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र के अभाव में 05, अन्य नियमों के उल्लंघन पर 12 वाहन पाए जाने पर कुल 27 वाहनों का चालान व एक वाहन को सीज किया गया।
साथ जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही 08 स्कूल संचालकों व बस मालिकों को नोटिस जारी किया गया। इधर एसएसपी नैनीताल ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और स्कूल बसों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







