पिथौरागढ़ : लापता योगेश का नहीं लगा कोई सुराग
बीते तीन माह पूर्व हुआ लापता, पुलिस की खोजबीन जारी

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत हुड़ेती गांव निवासी योगेश उप्रेती ऊर्फ बिट्टू का तीन माह बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
हुड़ेती गांव निवासी 48 वर्षीय योगेश बीते 10 अक्टूबर को घर से बाजार को गए थे, उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल नंबर भी तब से बंद है। परिजनों ने सभी नाते-रिश्तेदारों से पता करने व सभी जगह उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा थाना कोतवाली पिथौरागढ में योगेश की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने गुमुशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर उनकी आखिरी लोकेशन झूलाघाट क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद परिजन व पुलिस द्वारा नेपाल सीमा क्षेत्र में खोजबीन की गई। पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र व अन्य स्थानों पर उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से शीघ्र योगेश का पता लगाने की गुहार लगाई है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।