पिथौरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, मतदान केंद्र व मतदाता
बीते दिवस 695 नामांकन पत्रों की बिक्री, ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक

पिथौरागढ़ जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। बीते दिवस जिलेभर में कुल 695 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 344 नामांकन पत्र बिके।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 160 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 191 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी विकासखंड से एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। नामांकन पत्रों की बिक्री विकासखंडवार देंखे तो बीत दिवस— ग्राम पंचायत सदस्य – के लिए 160 पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें बिण- 24, मूनाकोट- 40, कनालीछीना- 03, डीडीहाट- 44, धारचूला- 20, मुनस्यारी- 00, गंगोलीहाट- 01, बेरीनाग- 26,
ग्राम प्रधान पद के लिए 344 पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें बिण- 62, मूनाकोट- 48, कनालीछीना- 02, डीडीहाट- 58, धारचूला- 66, मुनस्यारी-01 गंगोलीहाट- 14 और बेरीनाग- 93, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 191 पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें बिण- 27, मूनाकोट- 25, कनालीछीना- 04, डीडीहाट- 37, धारचूला- 32, मुनस्यारी-00, गंगोलीहाट-05 और बेरीनाग- 61, जिला पंचायत सदस्य के लिए किसी भी विकासखंड में नामांकन पत्र नहीं बिका। आज बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 05 जुलाई तक चलेगी।
विकासखंड वार मतदाताओं की संख्या—
विकासखंड वार मतदान केंद —–
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।









