पिथौरागढ़ : टीयूसीसी का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न
संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री ने किया प्रतिभाग

पिथौरागढ़ नगर निगम सभागार में ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर टीयूसीसी का तृतीय राज्य सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला एवं राष्ट्रीय महामंत्री एसपी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व नैनी सैनी एयरपोर्ट पर सहायक श्रमायुक्त संदीप तिवारी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता रूप में राष्ट्रीय महामंत्री एसपी तिवारी ने कहा कि टीयूसीसी एक राष्ट्रीय संगठन है, जो श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु कार्यरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री की सराहना करते हुए बताया कि जल्द ही ई-श्रम कार्ड धारकों
को पेंशन सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत श्रमिक द्वारा जमा राशि के बराबर भविष्य निधि संगठन भी धनराशि जमा करेगा और 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर श्रमिकों को तीन हजार की पेंशन सुविधा मिलेगी। सम्मेलन में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ तथा उत्तराखंड असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों की
समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजि किए गए, जिनमें लोकनृत्य विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान लगभग 200 श्रमिकों ने भाग लिया और टीयूसीसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन चन्द्र कुरील को प्रदेश अध्यक्ष, अर्जुन धौनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, पीयूष चौहान को प्रदेश महामंत्री, अमित कुमार को संगठन मंत्री तथा सिंटू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह प्रकार के सम्मेलन प्रत्येक जिले में होने चाहिए, जिससे श्रमिकों में जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में सुषमा कुरील, दीपा, अनिल कुमार, प्रेमराम, नरेश राम, देवेन्द्र कुमार, सतीश राणा, अंकित राणा, अरविन्द कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







