पिथौरागढ़ : गाली-गलौच, हल्ला गुल्ला कर मचाया उत्पात
02 लोग गिरफ्तार, 111 के विरूद्ध कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा जनपद में शांति भंग व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उप निरीक्षक संदीप पिलख्वाल व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मुकेश खड़ायत को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। कोतवाली धारचुला क्षेत्र में पुष्कर सिंह थलाल द्वारा गाली-गलौच, हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाने की सूचना पर एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में
वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम व टीम ने मौके पर पहुंचकर पुष्कर सिंह को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 111 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







