पिथौरागढ़ : अल्टो कार के साथ एक गिरफ्तार
वारंटी महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को सघन चेकिंग अभियान जारी है।

जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक आशीष रावत, चौकी प्रभारी वड्डा, हेड कांस्टेबल पंकज भण्डारी द्वारा थाना गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जाजरदेवल की ओर से आती हुई एक अल्टो वाहन को रोककर चैक किया गया। वाहन में 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।
पुलिस टीम ने वाहन चालक त्रिलोक सिंह, निवासी खर्कदोली को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो वाहन को भी सीज किया गया।
इधर वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह व कांस्टेबल श्याम सुन्दर, महिला कांस्टेबल शुमन व प्रियंका द्वारा आरोपिता रेणु देवी, डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि
आरोपिता के विरुद्ध चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था।
न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपिता हाजिर नहीं हुई, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपिता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







