NepalPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: अवैध शिकार, खनन, पातन, मानव वन्य जीव संघर्ष व जड़ी-बूटी तस्करी के प्रतिबन्ध पर चर्चा

भारत -नेपाल के वन विभाग के अधिकारियों व वन कार्मिकों के मध्य बैठक

भारत -नेपाल दोनों देशों के वन विभाग के अधिकारियों व वन कार्मिको के मध्य नेपाल के अपी-नंपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे दोनों देशों के मध्य समन्वय व वन विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों के अदान-प्रदान करने के साथ विभिन्न मसलों और भारत और नेपाल वनों का साझा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

ad

भारत-नेपाल में परस्पर समान चुनौतियों अवैध शिकार, अवैध खनन, अवैध पातन, मानव वन्य जीव संघर्ष-जड़ी बूटी तस्करी प्रतिबन्ध सहित अन्य मसलों पर चर्चा की गई। इस दौरान वनोन्मूलन, वनभूमि क्षरण को रोकने व कम करने के उपायों, दोनों देशों के साँझा नदी तंत्र जैसे काली नदी में प्रदूषण कम करने तथा उसकी सफाई हेतु चलाये जाने वाले कार्यक्रमों तथा दोनों देशों में परस्पर सामंजस्य बनाने के लिए समय-समय पर साँझा गोष्ठीयाँ, कार्यक्रमों, लम्बी दूरी गस्त, सीमावर्ती क्षेत्रों में निरीक्षण व जाँच का आयोजन करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में भारत की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, बालम सिंह अलमियां वन क्षेत्राधिकारी, कैलाश ग्वासाकोटी वन दरोगा, मनोज ज्याला वन आरक्षी, सागर मेहरा वन आरक्षी, प्रकाश सिंह वन आरक्षी व नेपाल की ओर से एएनसीए के वार्डन बिनय कुमार झा, लक्ष्मी राज जोशी डीएफओ व अन्य क्षेत्राधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते