पिथौरागढ़ : दीप पर्व पर नशे की हालत में उत्पाद
पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

दीप पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग व उत्पात मचाने वालों एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत जिलेभर में पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की।

जिसके तहत सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह कांस्टेबल कैलाश सुमन टम्टा, कांस्टेबल सलीम अहमद द्वारा कस्बा कनालीछीना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले अनिल कुमार, उम्र 42 वर्ष व विजय कुमार, उम्र 38 वर्ष को पुलिस एक्ट की धारा 81(1) के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक रोहन कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







