पिथौरागढ़ : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उचित कार्रवाई नहीं होने से फार्मेसिस्ट नाराज
गंगोलीहाट में भी फार्मेसी अधिकारियों का विरोध

प्रांतीय डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर यहां डीएफए ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जनपदीय अध्यक्ष केएस अधिकारी ने कहा कि वे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीते लंबे समय से उचित कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने शीघ्र मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। विरोध दर्ज करने वालों में एसोसिएशन के गिरीश जोशी, सुनील नाथ, विनोद मखौलिया, पीएल वर्मा, टीएस तोमर, दानी राम, आशा आर्या, मुन्नी महर, प्रभा यादव सहित अन्य फार्मेसिस्ट शामिल थे।
गंगोलीहाट: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक गंगोलीहाट के फार्मेसी अधिकारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। फार्मेसी अधिकारियों ने कार्यस्थल पर बांह में काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से ड्यूटी का निर्वहन किया।
एसोसिएशन के अनुसार सांकेतिक विरोध एक से 15 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी कार्य प्रभावित किए बिना काला फीता बांधकर अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र अधिकारी, जोगा राम, दीप प्रकाश पंत, नवीन चंद्र, आलोक सिरौला, अमरनाथ और वंदना वर्मा सहित अन्य फार्मेसी अधिकारी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







