पिथौरागढ़ : जनपदभर में चला पौध रोपण अभियान, संरक्षण का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ के एलडब्लूएस बालिका इंटर कॉलेज, भाटकोट में प्लास्टिक प्रदूषण को विश्व स्तर पर समाप्त करना थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान स्थानीय गांवों के सरपंचों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सराहनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा लघु नाटिकाएं, पोस्टर प्रदर्शनी, पौधरोपण व गुलदार पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, उपजिलाधिकारी सदर वैभव कांडपाल, सहित कई अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने मौजूद थे। जनपद के समस्त थानों व चौकियों में भी पौधरोपण किया गया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण] पिथौरागढ़ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज शंकर राज ने की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों] अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। bसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता] पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए गए। सचिव मंजू देवी ने प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एलएसएम परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय के दिशा निर्देश तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा परिसर में स्वच्छता, वृक्षारोपण, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान और नशा विरोधी शपथ से हुई। ‘मेरी धरती- मेरा भविष्य’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अभिषेक पंत, ललित दिव्यांशी महरा आदि विजयी रहे। जन्तुविज्ञान विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश वर्मा ने किया।
पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभाविप ने वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों व कर्मचारियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और विद्यार्थी इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पिथौरागढ़ के भाटकोट पर्यटन स्थल में नगर के स्कूलों के बच्चों ने फलदार पौधों का रोपण किया और सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत मेयर कल्पना देवलाल ने पौधारोपण कर की। उन्होंने बच्चों को पेड़ों के महत्व की जानकारी दी और हर शुभ अवसर पर पौधा लगाने की आदत विकसित करने को कहा। कार्यक्रम ललित मोहन कापड़ी की पहल पर हुआए जिसमें विभिन्न संगठनों और स्कूलों ने हिस्सा लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गुरना इंटर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल द्वारा स्कूली बच्चों स्थानीय लोगो को पर्यावरण बचाने की अपील की गयी। साथ ही पौध रोपण कर हरियाली फैलाने की अपील लोगों से की गई। इस दौरान सभी लोगों को वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, वन दरोगा ज्योति उपाध्याय, वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी व गुरना ग्राम प्रशासक सहित कई लोग मौजूद थे।
पिथौरागढ़ के बड़ालू में झील के निकट भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अगुवाई में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। भाजपा मंडल मूनाकोट के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपिका चुफाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
पिथौरागढ़ के पीएम श्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट सहित सभी शिक्षक व छात्र.छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान गीतए नृत्य, भाषण और काव्य पाठ प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हिंदी प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने प्लास्टिक प्रदूषण की थीम पर प्रकाश डालते हुए गंगा दशहरा के महत्व की जानकारी दी और गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में इको टास्क फोर्स ;ईटीएफद्ध द्वारा वर्षाकाल में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। धनौड़ा और लिन्ठ्यूड़ा वन पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में लेण् कर्नल वीएस दानू ने बताया कि ईटीएफ की नर्सरी में 9 लाख से अधिक पौध तैयार हैं। डानबास्को स्कूल परिसर में फल व चारा प्रजाति के 160 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भूषण पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक केशव दत्त मखौलिया, मनरेगा लोकपाल जगदीश कलौनी, नगर निगम पार्षद दिनेश कापड़ी, डानबास्को स्कूल के प्रधानाचार्य ज्वाइस फर्नांडिस, वन पंचायत सरपंच संजय शाही, त्रिभुवन शाही, कुन्दन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेरीनाग में विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी में आयुष विभाग की ओर से हरित योग और मानव श्रृंखला के साथ स्कूली बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आशुतोष जोशी ने किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। तहसील परिसर में भी फलदार पौधे रोपे गए और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी मतदान केंद्रों और स्कूलों में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण हुआ। जिले के अन्य स्थानों पर भी विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







