CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी पत्नी ने पुलिस को

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक पति द्वारा अपनी पत्नी से लड़ाई- झगड़ा करने पर पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डीडीहाट में डीडीहाट निवासी एक महिला ने सूचना दी कि उसका पति महेन्द्र सिंह कन्याल द्वारा उसके साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट की जा रही है । सूचना पर थानाध्यक्ष कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश जोशी टीम मौके पर पहुँची और व्यक्ति महेन्द्र सिंह को समझाने का प्रयास किया।

 

पर वह व्यक्ति और अधिक आक्रोशित होकर मरने-मारने पर उतारू हो गया । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती, पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को उपजिलाधिकारी कार्यालय डीडीहाट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते