पिथौरागढ़ : चुनावी माहौल में पुलिस का एक्शन, अराजक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
11 लोगों को कराई हवालात की सैर

आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा.निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी संदर्भ में क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। जिसके तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में वाहन चैकिंग अभियान के दौरान उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भरत सिंह कोहली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोग क्रमशः सागर लोहिया, मुकेश लोहिया, करन लोहिया को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 शंकर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा, उ0नि0 सुप्रिया नेगी मय टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहन चैकिंग के दौरान दो वाहन चालकों गणेश कुमार, सूरज कुमार को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर एम0वी0 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में भूपेन्द्र सिंह को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रमेश सिंह मेहता व प्रकाश कन्याल को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये।
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संतोष सिंह बोरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 मेघा शर्मा मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धर्मेन्द्र सिंह धामी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एम0वी0 एक्ट व पुलिस अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 136 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।