CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान

02 वारण्टी आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय ने आरोपी भूपेन्द्र सिंह ऐर, निवासी बड़ावे, हाल ऐचोली को नगर निगम चौक के निकट से गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद चल रहा था।

 

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती, अपर उप निरीक्षक कैलाश मुरारी, कांस्टेबल रवीन्द्र खोलिया, कांस्टेबल सलीम अहमद द्वारा वारण्टी आरोपी धीरज पाण्डे, कनालीछीना को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी पेश नही हुए, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते