दो महिलाओं को यात्रियों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी
पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, यात्रियो द्वारा विरोध करने पर भड़की महिलायें

यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। यात्रियों के विरोध करने पर भड़की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा, शांति व्यवस्था भंग होते देख पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस महिला उप निरीक्षक निशा सिंह, कानि0 सौरभ नौटियाल, कानि0 अमित भट्ट ने शिवमूर्ति चौक के पास गस्त ड्यूटी के दौरान देखा कि 02 महिलाओं द्वारा हंगामा काटा हुआ था, पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों महिलायें आने-जाने वाले यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित करते हुए अश्लील इशारे कर रही थी।
जिस पर यात्रियों द्वारा विरोध करने पर दोनो महिलाएं यात्रियों पर भड़क गई और लड़ाई- झगड़े पर उतारू होने लगी। शान्ति व्यवस्था भंग होते देख मौके पर ही दोनों महिलाओं का धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।