पिथौरागढ़ : पुलिस के हत्थे चढ़े, शराब पीकर उत्पाद मचा रहे लोग
03 व्यक्ति गिरफ्तार, 81 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में बीती रात जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में उ0नि0 भुवन गहतोडी द्वारा अभिषेक भण्डारी निवासी राईआगर को बेरीनाग बाजार में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल देशदीपक द्वारा सुरेश सिंह निवासी गंगोलीहाट को कस्बा गंगोलीहाट में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भुवन गहतोडी द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक कुलदीप सिंह भण्डारी निवासी राईआगर बेरीनाग को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







