कामयाबी : दो नाबालिग किशोरियों को सकुशल किया बरामद
एक आरोपी को किया गिरफ्तर

पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग अपहृत लड़कियों को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाने में दर्ज दो अलग-अलग शिकायतों के पहले मामले में बीते 27 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि बबलू निवासी ग्राम दोपहरिया, थाना पुलभट्टा, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में बबलू के खिलाफ मामले से संबंधित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दूसरे मामले में कलीम, निवासी सिरौली कलां, थाना पुलभट्टा ने भी इसी थाने में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत एक और एफआईआर दर्ज कराई थी। मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा बीते 28 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पहली पीड़िता को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया।
इसी स्थान से आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ और बयानों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 को जोड़ा गया है। बबलू को न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है। दूसरे मामले में पीड़िता को दिल्ली के एक अस्पताल से सफलतापूर्वक बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उप.निरीक्षक प्रदीप पंत, उप.निरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक बिष्ट व महिला होमगार्ड शालिनी पाठक शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







