पिथौरागढ़ : अप्रिय स्थिति की संभावना के दृष्टिगत पुलिस की त्वरित र्कावाई
दो लोग गिरफ्तार, 134 के विरूद्ध कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

जीआईसी वार्ड में पंकज कुमार द्वारा गाली गलौच, हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाने की सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह व टीम के मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया, किसी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को धारा 126/135/172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
थाना जाजरदेवल क्षेत्रातंर्गत ग्राम लेलू में गजेन्द्र सिंह द्वारा गाली-गलौच, हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाने की सूचना पर प्रभारी थाना जाजरदेवल उप निरीक्षक आशीष कुमार व टीम के मौके पर पहुंचकर गजेन्द्र सिंह को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया, जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को धारा 126/135/172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 134 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







