पिथौरागढ़ : प्रकाश अध्यक्ष और मनोहर को महामंत्री की जिम्मेदारी
कनालीछीना ब्लॉक अतिथि शिक्षक संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

पिथौरागढ़ के कनालीनीछीना में आज एक बैठक का आयोजन कर अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन की नई ब्लॉक कार्यकारिणी में प्रकाश चन्द्र पांडेय अध्यक्ष, मदन राम उपाध्यक्ष, कल्पेश्वरी देवी महिला उपाध्यक्ष, मनोहर सिंह कन्याल महामंत्री, ज्योति ज्याला व गरिमा जोशी संयुक्त कोषाध्यक्ष, संजय कुमार आर्या सचिव और बीना को मीडिया प्रभारी चुना गया।
निर्वाचन के उपरांत संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत संगठन ने भाजपा वरिष्ठ नेताओं वीरेन्द्र सिंह वाल्दिया, बसंत जोशी और महेश पाठक को अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
अतिथि शिक्षकों ने कहा कि बीते 11 वर्षों की सेवा देने के बावजूद उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर शासन ने अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई है। इस मौके पर अतिथि शिक्षकों ने उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर सकारात्मक पहल किए जाने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भोज गिरी, दीपक पांडेय, गीतांजली, रश्मि कापड़ी, नीरज कुमार, रमेश काला, गुंजन वल्दिया, गोविंद कोहली, राजेंद्र कुमार सहित दर्जनों अतिथि शिक्षक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







