HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ

चिकित्सकों द्वारा दी गई आवश्यक जानकारियां

पिथौरागढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयराज सिंह नबियाल के निर्देशन में जिला महिला चिकित्सालय में पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी द्वारा किया गया। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं को एनीमिया रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मदन बोनाल, मोनू मोहित पंत, चंदन बिष्ट, इंदु भास्कर पैन्यूली, मधुर भट्ट, ललित साह, राजेश्वरी नगरकोटी सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन चंदन बिष्ट द्वारा किया गया।

 

पिथौरागढ के उपकेन्द्र मुनस्यारी, सीएचसी मुनस्यारी में पल्स एनीमिया महा अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति गर्भवती महिलाओं को महा अभियान के उद्देश्य के बारे में व गर्भवती महिलाओं के शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आयरन गोली अनिवार्य रुप से नियमित खाने और हिमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

 

एएनएम हेमलता, पुष्पा पांगती ने गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच की और आवश्यक परामर्श दी। इस अवसर पर ब्लांक अकाउंट मैनेजर गणेश भाकुनी, फार्मासिस्ट नीरज कुमार, डीईओ लक्ष्मण सिंह धामी, लैब टेक्नीशियन होशियार सिंह मेहरा,आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थी। ब्लांक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि महा अभियान के तहत विकासखंड मुनस्यारी के 20 उपकेन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच की जा रही है, जिसमें क्षेत्र की एएनएम, सीएचओ, एएफ, आशाओ द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते