पिथौरागढ़ : रोडवेज स्टेशन के निकट छापेमारी
दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाले संचालक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में जिलेभर में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान जारी है,

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह रावत व कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा रोडवेज बस अड्डे के पास एक टिन की दुकान में छापेमारी की, जहां दुकान संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची व परोसी जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा ढाबा संचालक कैलाश नाथ, निवासी ग्राम डुमाली दिग्तोली को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत दीपक सिंह कार्की निवासी कालेटी द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर लोक शांति भंग करने पर थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भुवन चन्द्र गहतोड़ी व टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 97 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान व विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







