पिथौरागढ़ : संयुक्त टीम की बड़ी र्कारवाई : आरोपी गिरफ्तार
कब्जे से 01 किलो 338 ग्राम चरस बरामद

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत धारचूला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी तस्कर को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह एवं प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चौकी गलाती के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पर शक होने पर पूछताछ की गई, इस दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 338 ग्राम अवैध चरस बरामद कर आरोपी हरीश धामी, निवासी धारचुला को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया किया गया। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2,68,000 रूपए आंकी गई है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम आर्या, कांस्टेबल दीवान सिंह व एसओजी के हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, अनिल मर्तोलिया व कांस्टेबल विरेन्द्र यादव शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







