AlmoraHealthUttarakhand News

शिविर में 121 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

नेत्र परीक्षण करने के साथ आवश्यक दवाएं वितरित

जिला चिकित्सालय की टीम ने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और नेत्र परीक्षण करने के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

 

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। शिविर में डॉ. नीरज सुयाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नगरकोटी, महिला चिकित्सा अधिकारी पूजा भाकुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चन्द्र और योगेश भट्ट, फार्मासिस्ट दीपक दत्ता तथा नेत्र परीक्षक ने सेवाएं दीं।

 

विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने और उन्हें जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक सुदर्शन लाल साह, सहायक प्रबंधक ब्रज मोहन, प्रधानाचार्य संजय पाण्डे, प्रबंध समिति के मनोनीत सदस्य आशीष जोशी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते