CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 24.74 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसओजी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीमंात जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी पिथौरागढ़ ने कार्रवाई करते हुए 24.74 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को हेरोइन बेचता था। उसके कब्जे से 3,400 रूपए की नकदी भी बरामद हुई है।

 

प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम ने बीते दिवस गुरूवार को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र के शनि मंदिर के पास चेकिंग और गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 24.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक जोशी उर्फ दीपू चाउमीन, 29 वर्ष, पांडेगांव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका, कांस्टेबल सत्येंद्र सुयाल और कांस्टेबल सोनू कार्की शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते