EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के छह वर्ष पूर्ण होने पर कविता पाठ प्रतियोगिता

स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में ‘भारतीय भाषाएं एवं ज्ञान परंपरा’ विषय के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, साहित्य, संस्कृति और समृद्ध ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने की। आयोजन सुश्री निधि मारोठिया द्वारा डॉ. रिफाकत अली, प्रभारी आईक्यूएसी के समन्वय में किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रीतु और डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। संचालन डॉ. रीतु ने किया। प्रतियोगिता में शीला, अंजली, ममता, कुंती, प्रियांशी, तनुजा, लक्ष्मी, प्रिन्या, सपना और नेहा सहित कुल 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक समिति में डॉ. रीता आर्या, डॉ. चेतन चंद्र जोशी और डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय शामिल रहे।

निर्णायकों ने कविता की विषय-वस्तु, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति, प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वास के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजली ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रियांशी ने द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते