PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार,गर्खा शिविर में 109 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शासन–प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाकर समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड कनालीछीना की न्याय पंचायत गर्खा में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम का भव्य एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण आयोजन किया गया।

 

ad

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल, जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं किशन भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सेवाएँ मौके पर उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में पेयजल, सड़क, पेंशन, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ सामने आईं, जिनका अधिकांश निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

 

विधायक बिशन सिंह चुफाल एवं ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर सुशासन को सशक्त बनाते हैं। शिविर में कुल 139 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 109 का मौके पर निस्तारण किया गया व अन्य पर उचित कार्यवाही के निर्देश संबंधियों को दिए गए।

 

शिविर में राजस्व विभाग ने 31 खतौनी नकल/प्रमाण पत्र, ग्राम्य विकास: 35 बीपीएल, 10 जॉब कार्ड, 50 नागरिकों को जानकारी, पंचायती राज 28 परिवार रजिस्टर/पंजीकरण, 96 नागरिकों को जानकारी, कृषि विभाग: 21 लाभार्थियों को लाभ, समाज कल्याण: 05 वृद्धावस्था पेंशन, 25 को जानकारी,

 

सैनिक कल्याण: 20 पूर्व सैनिकों को जैकेट वितरण, स्वास्थ्य विभाग: 160 ओपीडी एवं दवा वितरण, आयुष विभाग: 150 ओपीडी, होम्योपैथिक: 84 ओपीडी सहित अन्य विभागों द्वारा सैकड़ों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पाण्डेय, तहसीलदार पिंकी आर्या सहित समस्त विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते