CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सख्त अभियान : तेज रफ्तार व बेलगाम बाईकर्स के विरुद्ध  

19 के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 03 वाहन सीज

जनपद में बेलगाम बाईकर्स एवं तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार एक विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है।

 

ad

कस्बा पिथौरागढ़ में बीती देर रात्रि तक निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा इन्टरसैप्टर वाहन की मदद से चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान बिना डीएल 04, बिना हैल्मेट खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले कुल 19 लोगों के विरूद्ध चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा 03 वाहन सीज किये गये ।

 

पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने, गति सीमा का ध्यान रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की बात कही है

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते