शातिराना अंदाज में श्रद्धालु बनकर आए चोर , लाखों के आभूषण चोरी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह को चोरी के शत प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालु के रूप में आए थे।
चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 अप्रैल को राजू गुप्ता ने टनकपुर में तहरीर देकर बताया कि बीते 15 अप्रैल को उनकी टनकपुर स्थित आभूषण की दुकान में कुछ लोग ग्राहक बनकर आये, और दुकान से 01 सोने की चेन, 01 जोड़ी सोने की बाली व 04 सोने के पैन्डल चोरी कर ले गये हैं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में व चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर पीड़ित व्यवसायी को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वालों के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए बिचई से मनिहारगोठ को जाने वाले अण्डरपास के पास से को मय चोरी माल के साथ घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से चोरी मे बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहिताश उर्फ बाबूलाल निवासी ग्राम आर्यनगर तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा उम्र 61 वर्ष, जगत, निवासी खुदैना चैक पोस्ट बिजोरा तहसील हसपुर थाना हजरौला, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष, राजीव पुत्र भूकन सिंह निवासी मौहल्ला थाना व तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष व रजनी, निवासी ग्राम विछलौता बाबूगढ़ छावनी, थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस टीम में चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर, उ0नि0 भुवन गहतोड़ी, अ0उ0नि0 कपूर पाल, अपर उ0नि0 रवि चन्द्र जोशी, अ0उ0नि0 सरिता विश्वकर्मा, अ0उ0नि कुशल नगरकोटी, हे0कानि0 कमल कुमार, हे0कानि0 विनोद यादव, म0हे0कानि0 पुष्पा रानी, कानि0 05 नासिर, कानि0 15 आनन्द सिंह नेगी, कानि0 परविन्दर राणा, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह व कांस्टेबल गिरीश भट्ट शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







