PithoragarhProblemUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जान जोखिम में डालकर बदहाल हो चुकी सड़क से हो रही आवाजाही

जीबल-चिटगल मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र की पुरानी सड़कों में शामिल जीबल-चिटगल मोटर मार्ग की हालत लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण के बाद से अब तक डामरीकरण तक नहीं हो सका है। नतीजतन आज यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करन मजबूरी बनी हुई है।

 

ad

यह मार्ग मल्लागर्खा, चिटगल और जीबल जैसे गांवों की हजारों की आबादी को जोड़ता है। क्षेत्रवासी इसी एकमात्र मार्ग पर निर्भर हैं। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क कीचड़युक्त बनी रहती है, जिससे दोपहिया वाहन अक्सर फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहनों के टायर कीचड़ में धंस रहे हैं। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। जीबल निवासी 98 वर्षीय पूर्व सैनिक राम सिंह बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा से इस बेहद जरूरी सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षाकाल में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क सुधारी नहीं गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते