PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : छात्रसंघ अध्यक्ष लवराज ने स्वच्छता अभियान से शुरू किया कार्यकाल

शहीदों को किया नमन, छात्र-छात्राओं का जताया आभार

एलएसएम कैंपस के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष लवराज वर्मा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की। बुधवार को उन्होंने पर्यावरण मित्रों के साथ महाविद्यालय के मुख्य गेट, परिसर की सड़कों और अन्य स्थानों पर सफाई की। इस दौरान चुनाव प्रचार के दौरान सड़कों पर पड़े पंपलेट भी एकत्र किए गए।

अभियान में सहयोग करने वाले पर्यावरण मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान के बाद अध्यक्ष लवराज वर्मा ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद सज्जन लाल शाह और सोबन सिंह नेपाली को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला पुस्तकालय परिसर में स्थापित क्रांतिकारी छात्र नेता स्व. निर्मल पंडित की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अध्यक्ष वर्मा ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए छात्रों एवं कर्मचारियों के सहयोग से लगातार प्रयास किए जाएंगे। छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ परिसर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य करेगा। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ महासचिव भूपेश बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कबीर धामी, समाजसेवी इंदर धामी, सुनील धामी, रविन्द्र धामी, अनिल धामी और वीरेंद्र धामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते