PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चित्रकला व भाषण में डीडीहाट-बेरीनाग के छात्रों का दबदबा

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बांस में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और तकनीकी नवाचार प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने विद्यार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बांस मनोज भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  हरीश रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कवीन्द्र शाह ठुलघरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री जगजीवन  सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक बांस, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, बेरीनाग, गणाईगंगोली, बरम और बांसगबड़ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण और युवाओं की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में रा.पा. डीडीहाट की प्राची खड़ायत ने प्रथम, रा.पा. बांस की रिया जोशी ने द्वितीय और रा.पा. कनालीछीना की पूनम कापड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रा.पा. बेरीनाग की शिवानी धपोला प्रथम, रा.पा. गणाईगंगोली की गुंजन मेहता द्वितीय और नीमा तृतीय रहीं। तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता में रा.पा. बेरीनाग ने प्रथम और द्वितीय, जबकि रा.पा. मूनाकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में रा.पा. बांस के प्रधानाचार्य मदन मोहन टम्टा, विभागाध्यक्ष सिविल पूर्णिमा मोलपा, मधु लक्ष्मी, सीएसई प्रवक्ता आशीष आर्या, लवराज सिंह, हिम्मत चन्द सहित विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सिविल अभियंत्रिकी द्वितीय वर्ष के छात्र निश्चल पाण्डे और मानस बिष्ट ने किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते