inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

मुन्ना बैंड पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की समस्या के समाधान को जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के मुन्ना बैंड पर बरसात के दौरान भूस्खलन से बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राड़ीखूटी और रामेश्वर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग, सड़क और पुल निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने रामेश्वर और राड़ीखूटी के बीच स्थित झूला पुल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुल का सुरक्षा ऑडिट कराने और आवश्यकतानुसार सुधारीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रामेश्वर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, ओपीडी और कार्मिकों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर और कक्षों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय राड़ीखूटी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने आवश्यक मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर राड़ीखूटी में ओपीडी और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं, आयुष्मान आरोग्य केंद्र इग्यार देवी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के संसाधनों का शत-प्रतिशत सदुपयोग करने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने और मरीजों व तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते